Advertisement

सरगुजा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

स्वास्थ्य मंत्री ने सरगुजा जिले में लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा, मरीजों से की सीधी बातचीत

अम्बिकापुर, 24 अप्रैल 2025 – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरगुजा जिले के अपने एकदिवसीय दौरे में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता, मरीजों की समस्याओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष आकलन किया।

निरीक्षण की शुरुआत शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा से हुई, जहां उन्होंने कीमोथेरेपी, सिकल सेल, मानसिक स्वास्थ्य, टीकाकरण व प्रसव केंद्र का अवलोकन किया। मंत्री ने मरीजों से सीधा संवाद कर सुविधाओं पर फीडबैक लिया, जिसे सकारात्मक बताते हुए केंद्र की सेवाओं की सराहना की। यहाँ प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं और 50 से ज्यादा मरीजों को नियमित कीमोथेरेपी दी जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने चंदन का पौधा भी रोपा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परसा में उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और शौचालय व शेड की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। यहाँ उन्होंने स्वयं ब्लड प्रेशर की जांच भी कराई।

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भफौली में दवाइयों की उपलब्धता की जांच करते हुए उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिलने वाली सेवाओं पर विशेष जोर दिया।

प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा में उन्होंने प्रसूताओं से मिलकर भोजन, इलाज व दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली और निर्माणाधीन भवन को समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ विधायक प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, रामकुमार टोप्पो, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, कलेक्टर विलास भोसकर, डॉ. अनिल शुक्ला, डॉ. पीएस मार्को सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57