Advertisement

पंचायती राज दिवस पर महिला सरपंचों को मिला प्रशिक्षण, विकसित ग्राम पंचायतों की दिशा में लिया संकल्प

स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं ग्राम पंचायतों का नेतृत्व

विकसित ग्राम पंचायतों की परिकल्पना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

अंबिकापुर, 23 अप्रैल 2025।पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सरगुजा के सभा कक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें हाल ही में संपन्न त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में निर्वाचित 133 महिला सरपंच, 65 उपसरपंच, 26 जनपद सदस्य और 3 जिला पंचायत सदस्य शामिल हुईं। कार्यशाला में विभिन्न ग्राम पंचायतों की स्वच्छाग्राही दीदियों ने भी भाग लिया।

कार्यशाला का उद्देश्य नवीन महिला जनप्रतिनिधियों को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) जैसी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना था।

सरगुजा जिले की 439 ग्राम पंचायतों में लगभग 1.20 लाख महिलाएं स्व सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं, जो अब ग्राम विकास की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रही हैं। बिहान और एनआरएलएम के माध्यम से महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रशासनिक दक्षता का विकास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व बिहान से जुड़ी महिला सरपंचों को विशेष आमंत्रण दिया गया, जिनमें से 103 महिला सरपंचों को उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया। जनपद सदस्य मेनका पावले और असिता कुजूर सहित कई महिला प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नौ बिंदुओं पर संकल्प:

कार्यशाला के दौरान, सतत विकास लक्ष्यों (LSDG) के अंतर्गत महिला सरपंचों ने अपने नेतृत्व में ग्राम पंचायतों को विकसित करने हेतु नौ संकल्प लिए:

  1. गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका वाला ग्राम

  2. स्वस्थ ग्राम

  3. बाल-सुलभ ग्राम

  4. जल-पर्याप्त ग्राम

  5. स्वच्छ और हरा-भरा ग्राम

  6. आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा वाला ग्राम

  7. सामाजिक रूप से सुरक्षित ग्राम

  8. सुशासन वाला ग्राम

  9. जन-सम्पन्न विकास वाला ग्राम

जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल ने महिला सरपंचों को जिला पंचायत एवं कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कराया और उन्हें विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

“पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से बल मिला है। आज इन 103 महिला सरपंचों को एक दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से सशक्त किया गया, ताकि ये विकसित गाँवों की परिकल्पना को साकार कर सकें।”विनय कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47