Advertisement

बिलासपुर पुलिस की संवेदनशील पहल: ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जुड़वा नवजातों को बचाया जीवन

बिलासपुर पुलिस ने दो नन्हीं जिंदगियों को दिया नया जीवन, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किया रेस्क्यू

बिलासपुर | शहर की पुलिस ने रविवार को मानवता की मिसाल पेश करते हुए दो प्रीमैच्योर जुड़वा नवजातों को हायर सेंटर भेजने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें चकरभाठा एयरपोर्ट तक सुरक्षित पहुंचाया।

मध्य नगरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती इन नवजातों की हालत नाजुक थी। वजन और प्लेटलेट्स अत्यंत कम होने के कारण उन्हें तत्काल उन्नत इलाज की जरूरत थी। हैदराबाद के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम विशेष रूप से बिलासपुर पहुंची और बच्चों को एयर एंबुलेंस से शिफ्ट किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ने तत्काल ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे ने खुद मोर्चा संभालते हुए पायलटिंग की। दोपहर 12:30 बजे एंबुलेंस रवाना हुई और बिना किसी बाधा के चकरभाठा एयरपोर्ट तक पहुंची।

शहरवासियों ने भी सहयोग करते हुए मार्ग को खाली रखा। पुलिस की मुस्तैदी ने “नो मैन – नो व्हीकल” जैसी स्थिति बना दी, जिससे रास्ता पूरी तरह सुचारु रहा।

एसएसपी रजनेश सिंह पल-पल की निगरानी करते रहे और पूरी टीम ने मिलकर बच्चों को सुरक्षित पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया।

बिलासपुर पुलिस की दुआ है कि दोनों बच्चे शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर लौटें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57