Advertisement

संकल्प हॉस्पिटल अंबिकापुर ने लॉन्च की जी.डी. गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी, स्वास्थ्य मंत्री बोले- सरगुजा के लिए मील का पत्थर

संकल्प का प्रशिक्षण संकल्प सरगुजा के लिए मील का पत्थर – स्वास्थ्य मंत्री

 

अंबिकापुर।संकल्प हॉस्पिटल, अंबिकापुर की पहल पर जी.डी. गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एकेडमी को सरगुजा के लिए “मील का पत्थर” बताया और कहा कि यह स्वास्थ्य क्षेत्र में युवाओं के लिए बेहतर अवसर लेकर आएगी।

एकेडमी का फीता काटकर उद्घाटन सांसद चिंतामणि महाराज ने किया। कार्यक्रम में विधायक राजेश अग्रवाल (अंबिकापुर), विधायक प्रबोध मिंज (लुण्ड्रा), गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, महापौर मंजूषा भगत और भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति रही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

डॉ. लता गोयल और डॉ. संजय गोयल, संस्थापक, संकल्प हॉस्पिटल ने बताया कि इस एकेडमी में विश्वस्तरीय ट्रेनिंग लैब स्थापित की गई है और विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। पैरामेडिकल और हेल्थकेयर मैनेजमेंट कोर्स गुरुग्राम की जी.डी. गोयनका यूनिवर्सिटी के तहत संचालित होंगे।

एकेडमी का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यावसायिक शिक्षा देकर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है। यह अंबिकापुर को हेल्थकेयर एजुकेशन के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57