Advertisement

अंबिकापुर में भाजपा ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान की रणनीति बनाई, कार्यकर्ताओं में जोश

अंबिकापुर में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान को लेकर भाजपा की रणनीति तय, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

 

अंबिकापुर।26 अप्रैल 2025 को संकल्प भवन, भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में मंडल, विधानसभा और जिला स्तर पर आयोजित आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि संभाग प्रभारी श्री अखिलेश सोनी रहे।

बैठक में अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं में इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उत्साह और जोश दिखा।

अखिलेश सोनी ने कहा कि सभी स्तरों से प्रस्ताव पारित कराए जाएंगे और विधायकों को विभिन्न समुदायों के बीच कार्यक्रम अच्छे स्तर पर आयोजित करने होंगे। उन्होंने बताया कि बार-बार चुनाव होने से विकास कार्य रुक जाते हैं और मतदाता सूची में एकरूपता नहीं रहती। “वन नेशन, वन इलेक्शन” से इन समस्याओं का समाधान होगा और आर्थिक रूप से देश को लाभ मिलेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जिला संयोजक मधुसूदन शुक्ला ने बताया कि 1967 के बाद भारत में अलग-अलग समय पर चुनाव कराने की परंपरा शुरू हुई। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव कराने से सरकारी तंत्र लगभग डेढ़ साल तक व्यस्त रहता है और विकास कार्य बाधित होते हैं। फर्जी मतदाताओं की समस्या और सेना व प्रशासन पर दबाव बढ़ता है। “वन नेशन, वन इलेक्शन” से लगभग 5 लाख करोड़ रुपये की बचत संभव होगी। उन्होंने पंचायत से विश्वविद्यालय तक प्रस्ताव पारित कर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

प्रशांत शंकर त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से इसे अपनाने और सरल पोर्टल पर कार्यक्रमों की जानकारी अपलोड करने को कहा। नीलेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए अभियान को देश के लिए सुखद परिणाम बताया।

संतोष दास ने सरल पोर्टल पर कार्यक्रमों की जानकारी अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई और फोटो तुरंत अपलोड करने का आग्रह किया। संचालन करते हुए विनोद हर्ष ने बताया कि कई बार एक ही व्यक्ति सांसद और विधायक दोनों चुनाव लड़ता है, जिससे अन्य योग्य लोगों को अवसर नहीं मिलता। “वन नेशन, वन इलेक्शन” से यह स्थिति सुधरेगी और ज़मीनी कार्यकर्ताओं को आगे आने का मौका मिलेगा।

कार्यक्रम के अंत में वैभव सिंहदेव ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केशरी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57