Advertisement

बिलासपुर यातायात पुलिस ने लगाए नामावली बोर्ड, 24×7 त्वरित समाधान के लिए व्यवस्था

बिलासपुर यातायात पुलिस की अभिनव पहल: नामावली बोर्ड लगाकर आमजन से संपर्क और सहयोग को बनाया सरल

बिलासपुर, 27 अप्रैल 2025:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस बिलासपुर ने सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक नई पहल की है। अब शहर के सभी बीट क्षेत्रों में यातायात प्रभारियों एवं कर्मचारियों के “नामावली बोर्ड” लगाए जा रहे हैं।

इन बोर्डों पर क्षेत्र के प्रभारी अधिकारियों एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर अंकित किए गए हैं, जिससे आम नागरिक किसी भी प्रकार की यातायात समस्या या आपात स्थिति में सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

यातायात पुलिस बिलासपुर के इस कदम से—

  • सूचना आदान-प्रदान अब और भी सरल और त्वरित हो गया है।

  • यातायात बाधा या दुर्घटना जैसी स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध होगी।

  • नागरिकों और यातायात पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बन सकेगा।

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
    WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
    Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

शहर और जिले के प्रमुख स्थानों पर—

  • 5 शहर पेट्रोलिंग टीम,

  • 3 क्रेन पेट्रोलिंग टीम,

  • 3 नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम,

  • 1 इंटरसेप्टर वाहन (स्पीड राडार गन व स्पीडोमीटर सहित)

—लगातार निगरानी कर रहे हैं। वहीं, ITMS (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के तहत 550 से अधिक कैमरे चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर यातायात नियम उल्लंघन करने वालों पर नजर बनाए हुए हैं।

यातायात मितान के रूप में जिले भर में 250 से अधिक नागरिक पुलिस जनसहयोगी के रूप में नामांकित किए गए हैं, जो यातायात सुगमता में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

अपील:
यातायात पुलिस बिलासपुर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। ITMS कैमरों और पुलिस जवानों की सतत निगरानी के चलते यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57