Advertisement

सरगुजा पुलिस ने पकड़ा नशीले इंजेक्शन तस्कर, 35 नग अवैध इंजेक्शन जब्त

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुल 35 नग अवैध इंजेक्शन जब्त।

मामले का संक्षिप्त विवरण:
थाना गांधीनगर पुलिस टीम दिनांक 27/04/2025 को टाउन पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थी। दौरान पेट्रोलिंग भगवानपुर से वापस लौटते समय बनारस रोड की तरफ से एक युवक हाथ में झोला लिए आता दिखाई दिया। पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर युवक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमित राय उर्फ गोलू, पिता समीर राय, उम्र 21 वर्ष, निवासी फुंडुरडिहारी, थाना गांधीनगर बताया। आरोपी से पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

बरामदगी:
पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर आरोपी के झोले की तलाशी ली। झोले से निम्नानुसार कुल 35 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए:

  • Rexogesic (Buprenorphine) Injection – 15 नग

  • Avil (Pheniramine Maleate) Injection – 20 नग

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj

बरामद इंजेक्शनों की अनुमानित कीमत लगभग ₹35,000/- आंकी गई है।

जांच में पाया गया कि बरामद इंजेक्शन नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस एक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं। आरोपी के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कार्रवाई में सक्रिय अधिकारीगण:

  • थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कुमार पाण्डेय

  • उप निरीक्षक नवल दुबे

  • सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा

  • सहायक उप निरीक्षक बीरेंद्र कुजूर

  • आरक्षक दीनदयाल सिंह

  • आरक्षक जितेंद्र मिश्रा

  • आरक्षक बृजेश राय

  • आरक्षक अतुल सिंह

  • आरक्षक अरविन्द उपाध्याय

  • आरक्षक ऋषभ सिंह

  • आरक्षक केवल साहू

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47