Advertisement

सरगुजा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: चोरी के 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार, नगद रकम बरामद

चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही: 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार, नगद रकम बरामद

सरगुजा, 27 अप्रैल 2025: थाना गांधीनगर पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद 5500/- रुपये भी बरामद किए हैं।

मामला इस प्रकार है:

प्रार्थिया कदम केली, निवासी गंगापुर खुर्द (लकड़ी मिल के पास), ने दिनांक 25/04/2025 को थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रोज़ाना की तरह 24/04/2025 को सुबह मजदूरी के लिए घर से निकली थी। शाम को लौटने पर उसने पाया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी का लॉक भी क्षतिग्रस्त था। अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये, जो अपनी नातिन के विवाह हेतु सुरक्षित रखे थे, तथा एक बोरी चावल गायब थे।

स्थानीय पूछताछ में मोहल्ले के ही सिमोन ऊर्फ कोन्दा, मुमताज अंसारी और दीपांशु लकड़ा को संदिग्ध गतिविधियों में घर के आसपास देखा गया था। प्रार्थिया की शिकायत पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 254/25 धारा 331(3), 305, 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

त्वरित पुलिस कार्रवाई:

जांच के दौरान पुलिस ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  • सिमोन ऊर्फ कोन्दा, पिता बैदुस एक्का, उम्र 30 वर्ष

  • मुमताज अंसारी, पिता दिल मोहम्मद, उम्र 32 वर्ष

  • दीपांशु लकड़ा, पिता राजेश लकड़ा, उम्र 20 वर्ष

तीनों आरोपी गंगापुर, थाना गांधीनगर के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 5500/- रुपये नकद बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका:

इस सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक गौरव कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक रुतम सिंह, आरक्षक घनश्याम देवांगन, रविन्द्र साहू, मदन साय पैकरा, सैनिक रोशन गुप्ता एवं संतोष संत की विशेष भूमिका रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57