Advertisement

सुशासन तिहार 2025: 5 से 31 मई तक सरगुजा जिले में समाधान शिविर, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

सुशासन तिहार 2025: 5 से 31 मई तक होगा समाधान शिविरों का आयोजन, आमजन को योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

अम्बिकापुर, 28 अप्रैल 2025।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशभर में “सुशासन तिहार 2025” का आयोजन जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा एवं जनसंवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
अम्बिकापुर जिले में कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार के तहत तीन चरणों में कार्यवाही की जा रही है।

पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक नागरिकों से शिकायतें, मांग एवं समस्याओं से जुड़े आवेदन लिए गए। दूसरे चरण में 12 अप्रैल से 4 मई तक इन आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है। अब तीसरे और अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 तक जिलेभर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इन शिविरों में:

  • नागरिकों को उनके आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाएगी।

  • जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

  • हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदन पत्र-प्रपत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

समाधान शिविरों की तिथि और स्थान:

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
दिनांक विकासखंड ग्राम पंचायत
06 मई बतौली खड़धोवा
06 मई अम्बिकापुर नवानगर
06 मई मैनपाट रोपाखार
08 मई अम्बिकापुर परसा
08 मई लुण्ड्रा उदारी
08 मई बतौली बोदा
10 मई अम्बिकापुर करजी
10 मई लखनपुर कुसू
13 मई अम्बिकापुर मेण्ड्राकला
13 मई लखनपुर अंधला
13 मई उदयपुर पुटा (रामगढ़)
15 मई अम्बिकापुर सकालो
15 मई लुण्ड्रा करौली
16 मई सीतापुर गेरसा
16 मई मैनपाट खडगांव
20 मई अम्बिकापुर मानिकप्रकाशपुर
20 मई लुण्ड्रा लमगांव
21 मई लखनपुर अरगोती
21 मई उदयपुर केदमा
23 मई अम्बिकापुर दरिमा
23 मई लखनपुर सलका
23 मई उदयपुर डांडगांव
24 मई लुण्ड्रा लुण्ड्रा
24 मई बतौली मंगारी
24 मई सीतापुर देवगढ़
27 मई अम्बिकापुर सुखरी
27 मई उदयपुर सलका
28 मई लुण्ड्रा सहनपुर
28 मई मैनपाट राजापुर
30 मई लखनपुर बगदरी
30 मई उदयपुर खम्हरिया
31 मई सीतापुर पेटला
31 मई मैनपाट नर्मदापुर

प्रत्येक समाधान शिविर के सफल आयोजन हेतु प्रभारी अधिकारी एवं सहायक अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47