Advertisement

डालटनगंज: इंडियन रोटी बैंक ने डॉ. जी.एन. खान को दी विदाई, शिक्षा में योगदान को बताया स्वर्णिम अध्याय

पलामू: डॉ. जी.एन. खान को इंडियन रोटी बैंक की ओर से दी गई ससम्मान विदाई

इंडियन रोटी बैंक की ओर से एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, डालटनगंज के प्राचार्य डॉ. जी.एन. खान को उनके स्थानांतरण के उपरांत आज ससम्मान विदाई दी गई। समारोह का आयोजन झारखंड प्रदेश कोऑर्डिनेटर दीपक तिवारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें संरक्षक अभिमन्यु सिंह, वरिष्ठ व्यवसायी चंद्रशेखर मेहता समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थितजनों ने चियांकी स्थित विद्यालय में पहुंचकर डॉ. खान को गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

झारखंड प्रदेश कोऑर्डिनेटर दीपक तिवारी ने डॉ. खान के कार्यकाल को पलामू के लिए स्वर्णिम बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. खान न केवल एक मृदुभाषी और कुशल प्रशासक रहे, बल्कि उनके नेतृत्व में डी.ए.वी. डालटनगंज ने शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्ता में नए आयाम स्थापित किए। डॉ. खान को ए.आर.ओ. झारखंड जोन-1 का भी नेतृत्व करने का अवसर मिला, जिससे पलामू के विद्यार्थियों को देशभर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

समाजसेवी अभिमन्यु सिंह ने भी डॉ. खान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना को साकार किया जा सकता है।

इस अवसर पर दीपक तिवारी, अभिमन्यु सिंह, चंद्रशेखर मेहता, समाजसेवी राकेश तिवारी, सिमडेगा डी.ए.वी. के प्राचार्य सहित विद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि डॉ. जी.एन. खान का स्थानांतरण एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, डालटनगंज से डी.ए.वी. सी.सी.एल. कथारा, धनबाद में प्राचार्य के रूप में हुआ है। वहीं, डालटनगंज में उनके स्थान पर डी.ए.वी. एन.आई.टी. आदित्यपुर के प्राचार्य ओम प्रकाश मिश्रा ने पदभार संभाला है।


Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57