Advertisement

चार वर्षों से डकैती के तीन फरार आरोपियों को थाना सूरजपुर के पुलिस ने किया गिरफ्तार

गायत्री भूमिगत खदान डकैती मामला: फरार आरोपी संजय बरगाह सूरजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा

सूरजपुर: गायत्री भूमिगत खदान में वर्ष 2020 में हुई डकैती के मामले में सूरजपुर पुलिस ने फरार चल रहे अंतिम आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सूरजपुर क्षेत्र अंतर्गत 01 सितंबर 2020 की रात करीब 1.30 बजे 10-12 अज्ञात लोगों ने खदान परिसर में सेंध लगाकर स्टोर रूम से सुरक्षा प्रहरियों को बंधक बनाते हुए 15 मीटर पीवीसी आर्ड केबल चुरा लिया था।

इस घटना पर थाना सूरजपुर में धारा 395 भादंसं. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पूर्व में 8 आरोपी व एक किशोर पकड़े जा चुके थे। वहीं प्रकरण में फरार चल रहे अन्य आरोपियों में से प्रताप चौधरी (57) व राजकुमार अगरिया (40) को 07 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अब पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपी संजय कुमार बरगाह (27), निवासी ग्राम पोड़ी, थाना सूरजपुर को सूचना के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में बड़ी कार्रवाई:
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा लंबित गंभीर अपराधों की समीक्षा कर फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश सभी थाना-चौकी प्रभारियों को दिए गए थे। इसी दिशा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व सीएसपी एस.एस. पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर प्रभारी विमलेश दुबे एवं उनकी टीम — एएसआई संजय सिंह यादव, आरक्षक रवि पाण्डेय, प्रदीप सोनवानी, रविराज पांण्डेय व दशरथ राम ने मिलकर यह कार्रवाई की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47