Advertisement

किशन सेन समेत 22 कलाकारों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप, रायपुर में दर्ज होगी FIR

किशन सेन समेत 22 कलाकारों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप, रायपुर सिविल लाइन थाने में दर्ज होगी FIR

छॉलीवुड में मचा हड़कंप, संस्कृति रक्षकों की सक्रियता तेज

  • 22 अश्लील कलाकारों की सूची तैयार, किशन सेन का नाम प्रमुख

  • 21 मई को रायपुर सिविल लाइन थाना में दर्ज होगी FIR

  • छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, बजरंग दल, विहिप सहित कई संगठन सक्रिय

  • संस्कृति संरक्षण की मांग को लेकर आम जनता का समर्थन भी मिलने लगा

  • छॉलीवुड में मची हलचल, कई कलाकार सफाई देने में जुटे

रायपुर, 20 मई 2025। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बचाने की मुहिम ने अब नया मोड़ ले लिया है। किशन सेन समेत 22 अश्लील कलाकारों के खिलाफ कल रायपुर के सिविल लाइन थाना में FIR दर्ज करवाई जाएगी। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, समेत अन्य संगठनों की ओर से की जाएगी। अश्लील गाने और कंटेंट को लेकर लंबे समय से उठ रही आवाज अब पुलिस थाने तक पहुँच चुकी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

खबर सामने आने के बाद छॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। अश्लीलता फैलाने के आरोप झेल रहे गायक, लेखक, और निर्माता अब हरकत में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर सफाई और अपनी छवि बचाने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं।

रचनाकार मिनेश साहू के नेतृत्व में इस अभियान को गति मिली है। उनका कहना है कि –

“हमारी मातृभाषा और संस्कृति को जो लोग बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। अश्लीलता के खिलाफ अब चुप नहीं बैठा जाएगा।”

संस्कृति के नाम पर फूहड़ता और बाजारवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ आम लोगों और युवाओं में भी नाराजगी देखी जा रही है।

कल थाने में दी जाएगी सूची:

संगठनों की ओर से बनाई गई सूची में 22 नाम हैं, जिनमें गायक, लेखक, वीडियो निर्माता और यूट्यूबर शामिल हैं। इन सभी पर “अश्लील और भड़काऊ सामग्री” के माध्यम से युवाओं को भ्रमित करने और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57