Advertisement

छत्तीसगढ़: निगम आयोगों में आंशिक संशोधन, चार नई नियुक्तियाँ; मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ

निगम आयोगों में आंशिक संशोधन: शालिनी राजपूत, चन्द्रकान्ति वर्मा, श्रीनिवास राव मद्दी और केदारनाथ गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर, 21 मई 2025 | राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न निगमों, मंडलों और आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में आंशिक संशोधन करते हुए चार महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियाँ की हैं। इन नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी को शुभकामनाएँ दीं और राज्य के विकास में उनके योगदान की आशा जताई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

🔹 श्रीमती शालिनी राजपूत को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।
🔹 श्रीमती चन्द्रकान्ति वर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
🔹 श्रीनिवास राव मद्दी को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष बनाया गया है।
🔹 केदार नाथ गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी नियुक्त सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सम्मानित जन प्रतिबद्धता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और राज्य के विकास एवं जनहित में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47