Advertisement

राज्य होटल प्रबंधन संस्थान रायपुर ने रचा इतिहास, लगातार तीसरे साल 100% प्लेसमेंट

शत-प्रतिशत प्लेसमेंट की सफलता की नई मिसाल गढ़ता राज्य होटल प्रबंधन संस्थान रायपुर

रायपुर, 21 मई 2025: |छत्तीसगढ़ में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार की पहल अब सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है नया रायपुर स्थित राज्य होटल प्रबंधन संस्थान, जिसने न केवल युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की है, बल्कि 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का रिकॉर्ड भी बनाया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और संस्कृति व पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी. के मार्गदर्शन में यह संस्थान निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक और आत्मनिर्भर बनाना था, जिसे आज यह संस्थान सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है।

संस्थान में तीन वर्षीय बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन (जेएनयू नई दिल्ली से संबद्ध) और तीन एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स संचालित हैं, जिनमें फूड प्रोडक्शन, हाउसकीपिंग ऑपरेशन और फूड एंड बेवरेज सर्विस शामिल हैं। डिप्लोमा कोर्स के बाद छात्र देश के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटलों में काम करने का अवसर प्राप्त करते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 44 विद्यार्थियों को आईटीसी होटल्स, ताज होटल्स, मेफेयर होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, ल मेरिडियन, रिलायंस रिटेल, और जुबिलेंट फूड वर्क्स जैसी नामी कंपनियों में प्लेस किया गया है। इनमें से 25 छात्रों को मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर नियुक्त किया गया है। जुबिलेंट फूड वर्क्स (डोमिनोज़ पिज्जा) ने 5 विद्यार्थियों को असिस्टेंट गेस्ट डिलाइट मैनेजर के रूप में चुना है, जिन्हें प्रशिक्षण के दौरान 2.95 लाख रुपये वार्षिक वेतन, 12% वैरिएबल पे और 60,000 रुपये का डिफर्ड बोनस मिलेगा।

संस्थान के छात्र राष्ट्रीय स्तर की कुलिनरी प्रतियोगिताओं में भी अव्वल रहे हैं। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सरकारी योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा रही है, जिससे सभी इच्छुक युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मौका मिलता है।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र राज्य होटल प्रबंधन संस्थान नया रायपुर में शामिल होकर हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में अपना करियर संवार सकते हैं।

यह संस्थान अब छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के लिए रोजगार और शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47