Advertisement

मुख्यमंत्री साय बोले: शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी, मुंगेली जिला ग्रंथालय में नए कक्ष का लोकार्पण

शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी: मुख्यमंत्री साय

मुंगेली जिला ग्रंथालय में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण, विद्यार्थियों से संवाद कर दिए अनुशासन और परिश्रम के मंत्र

रायपुर/मुंगेली, 21 मई 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी है। यह केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि समग्र विकास का आधार है।” वे आज मुंगेली जिला मुख्यालय स्थित जिला ग्रंथालय में 29.90 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले और पूर्व सांसद लखन साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।

आदर्श विद्यार्थी के 5 गुण बताए मुख्यमंत्री ने

मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए “काक चेष्टा, बको ध्यानं, श्वान निद्रा तथैव च। अल्पाहारी गृहत्यागी, विद्यार्थी पंच लक्षणं।” का उल्लेख कर उन्हें अनुशासन, समर्पण और मेहनत के गुणों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

सोशल मीडिया पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा, “डिजिटल युग में अच्छाई को अपनाएं और बुराई से दूर रहें।” उन्होंने अपने छात्र जीवन की कठिनाइयों को साझा करते हुए कहा कि अविभाजित रायगढ़ जिले में पढ़ाई के अवसर सीमित थे, और नटवर स्कूल ही एकमात्र विकल्प था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

‘प्रयास’ और ‘नालंदा परिसर’ की सराहना

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित शैक्षणिक नवाचारों की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर जिले में अत्याधुनिक ग्रंथालय स्थापित किए जाएं। उन्होंने मुंगेली जिला ग्रंथालय को केवल एक अध्ययन केंद्र नहीं, बल्कि “युवाओं की सफलता की नींव” बताया।

मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकार तोप सिंह कुंभकार द्वारा मुख्यमंत्री का हस्तनिर्मित छायाचित्र और भगवद्गीता भी भेंट की गई।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है मुंगेली ग्रंथालय

मुंगेली जिला ग्रंथालय में वर्तमान में 4780 से अधिक पुस्तकों का संग्रह है, 893 पंजीकृत सदस्य हैं, अध्ययन के लिए 32 टेबल, सुरक्षा के लिए 11 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यह केंद्र छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए एक समर्पित वातावरण प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम में राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47