Advertisement

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर: 13 जिलों में रेड अलर्ट, तेज आंधी और ओलावृष्टि

छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में रेड अलर्ट: अगले 3 घंटे में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि 

 

रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 3 घंटों के भीतर मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। मौसम विभाग ने सरगुजा और बस्तर संभाग सहित कुल 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार, इन इलाकों में तेज आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने बताया कि सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी प्रबल संभावना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके अलावा बालोद, बिलासपुर और मुंगेली जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, बिजली चमकने और आंशिक ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

 क्या करें, क्या न करें:

  • खुले में वाहन पार्क न करें

  • पेड़ों और कच्चे मकानों से दूरी बनाकर रखें

  • मौसम के पूर्वानुमान पर लगातार नजर रखें

  • किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल को सुरक्षित स्थानों पर ढंक कर रखें

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47