Advertisement

PM मोदी ने नीति आयोग की बैठक में थामा छत्तीसगढ़ CM का हाथ, कहा – “छत्तीसगढ़ की बात अभी बाकी है”

नीति आयोग की बैठक में दिखी आत्मीयता: जब प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का थामा हाथ और कहा – “छत्तीसगढ़ की बात अभी बाकी है”

 

रायपुर, 24 मई 2025/ नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के दौरान एक भावनात्मक और आत्मीय क्षण देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हाथ थामते हुए कहा – “छत्तीसगढ़ की बात अभी बाकी है।” यह दृश्य केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि राज्य के प्रति प्रधानमंत्री के विशेष स्नेह और विश्वास का परिचायक था।

लंच ब्रेक के दौरान घटित इस संवाद के समय आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी मुस्कराते हुए उपस्थित थे। इस आत्मीय दृश्य ने वहां मौजूद सभी नेताओं का ध्यान आकर्षित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति ने प्रधानमंत्री को किया प्रभावित

प्रधानमंत्री मोदी ने बस्तर में हो रहे सकारात्मक बदलाव, आर्थिक निवेश, और “आत्मनिर्भर बस्तर” अभियान की सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि “जहां कभी बंदूकें थीं, वहां अब स्टार्टअप्स, मशीनें और लैपटॉप हैं।”

नवा रायपुर में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट, एआई डेटा सेंटर, और लिथियम ब्लॉक की नीलामी जैसी ऐतिहासिक पहलें छत्तीसगढ़ को भारत के विकास पथ पर अग्रणी बना रही हैं।

आत्मीय संवाद, विशेष सराहना

इस संवाद में कोई औपचारिकता नहीं थी, बल्कि यह प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री साय के प्रयासों की स्वाभाविक और सजीव सराहना थी। नीति आयोग की इस बैठक में जब सभी राज्यों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए, तब छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति ने प्रधानमंत्री की विशेष रुचि अर्जित की।

यह संकेत है कि छत्तीसगढ़ अब केवल एक उभरता हुआ नहीं, बल्कि निर्णायक भूमिका निभाने वाला राज्य बन रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47