Advertisement

छत्तीसगढ़ में तीन महीने से महतारी वंदन योजना की राशि बंद, कांग्रेस ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

तीन महीनों से नहीं मिली महतारी वंदन की राशि, कांग्रेस ने कहा – साय सरकार महिलाओं को दे रही धोखा

रायपुर, 2 जून 2025। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की राशि पिछले तीन महीनों से बंद कर दिए जाने को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने भाजपा सरकार पर लाखों महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

क्या बोले कांग्रेस प्रवक्ता?

सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव समाप्त होते ही महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं के खातों में आनी बंद हो गई। नई हितग्राहियों को जोड़ने की प्रक्रिया ठप है, और पहले से लाभ ले रहीं महिलाओं को अपात्र घोषित कर सूची से हटाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान भी हजारों महिलाओं ने योजना से हटाए जाने की शिकायतें कीं, लेकिन सरकार मौन बनी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार केवल झूठे वादे और लफ्फाजी पर चल रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पुराने वादों की याद दिलाई

वर्मा ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के उन चुनावी वादों का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री की पत्नी, उनकी अपनी पत्नी और यहां तक कि कलेक्टर की पत्नी तक को योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन चुनाव के बाद सरकार के वादे जुमले बनकर रह गए।

बड़ा सवाल – पहले पात्र अब अपात्र कैसे?

कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि जिन महिलाओं को योजना के तहत 5वीं, 6वीं और 8वीं किश्त तक पैसा मिला, अब वे अचानक अपात्र कैसे हो गईं? उन्होंने यह भी कहा कि लगभग सवा करोड़ विवाहित महिलाओं में से आधे से अधिक को एक भी किश्त नहीं मिली है। और जिन्हें मिल रही थी, उन्हें भी तीन महीनों से राशि नहीं मिल रही।

 कांग्रेस की मांग

  • योजना की राशि का तत्काल भुगतान किया जाए।

  • अपात्र बताकर हटाई गई महिलाओं को फिर से जोड़ा जाए।

  • योजना शुरू होने की तारीख से अब तक की पूर्ण राशि सभी पात्र महिलाओं को दी जाए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57