Advertisement

कांकेर में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक: जनहित कार्यों की प्राथमिकता और “मोर गांव मोर पानी” अभियान पर जोर

साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, जनहित कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर

“मोर गांव मोर पानी” और नशा मुक्त भारत अभियान पर हुई चर्चा, दी गई शपथ

उत्तर बस्तर कांकेर, 03 जून 2025 – कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सुशासन तिहार के तहत प्राप्त लंबित मांगों और जनशिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने नेल्लानर सर्वे कार्य को 15 दिनों में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया तथा आंगनबाड़ी और पीडीएस भवनों के निर्माण कार्य बारिश से पूर्व प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित जनपद सीईओ को दिए। इसके साथ ही आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों की शीघ्र जांच कर समयसीमा में निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए गए।

“मोर गांव मोर पानी” अभियान का प्रचार-प्रसार तेज करने के निर्देश

बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने बताया कि जल संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर “मोर गांव मोर पानी” अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने दीवार लेखन और विभागीय समन्वय से प्रचार-प्रसार को और तेज करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05

अवैध वसूली पर FIR की चेतावनी

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी कर्मचारी द्वारा अनाधिकृत राशि वसूली की शिकायत मिली, तो तत्काल FIR दर्ज की जाएगी। उन्होंने जनमन योजना, जिला खनिज निधि से स्वीकृत कार्यों की अद्यतन स्थिति और आयुष्मान वय वंदन कार्ड निर्माण की भी समीक्षा की।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

बैठक के अंत में कलेक्टर ने अधिकारियों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा से दूर रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

पीएम श्री स्कूलों के रंग-रोगन कार्य की समीक्षा

शिक्षा विभाग द्वारा पीएम श्री स्कूलों में चल रहे रंग-रोगन कार्य की प्रगति की जानकारी भी बैठक में दी गई।

बैठक में अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, सभी एसडीएम, जिला पंचायत सीईओ, और अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM