Advertisement

ग्राम बासीन में जैविक मेला 10 जून को, कृषक सम्मेलन में दी जाएगी आधुनिक कृषि जानकारी

ग्राम बासीन में जैविक मेला व कृषक सम्मेलन 10 जून को, किसानों को दी जाएगी तकनीकी जानकारी

📍 गरियाबंद, 09 जून 2025| भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संयुक्त तत्वावधान में 29 मई से 12 जून 2025 तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में 10 जून मंगलवार को फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत बासीन में एक दिवसीय जैविक मेला सह कृषक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

📅 तारीख: 10 जून 2025
🕘 समय: सुबह 10:00 बजे से
📍 स्थान: बाजार चौक, ग्राम पंचायत बासीन, फिंगेश्वर विकासखंड

👨‍🌾 सम्मेलन की प्रमुख विशेषताएं:

  • जैविक खेती एवं नवीन कृषि तकनीकों पर विशेषज्ञों की सलाह

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
  • पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, सहकारिता, स्वास्थ्य और पोषण पर जानकारी

  • विभागीय स्टॉल और फील्ड डेमोंस्ट्रेशन

  • महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित

  • कृषकों की समस्याओं पर सीधा संवाद

🔧 दायित्व में शामिल विभाग:

👉 कृषि, पशुधन, कृषि विज्ञान केंद्र, उद्यानिकी, सहकारिता, जनपद पंचायत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, तथा कृषक उत्पादक विपणन सहकारी समिति मर्यादित।

कलेक्टर श्री बी.एस. उईके के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। कृषि विभाग के उप संचालक श्री चंदन राय ने बताया कि किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों के साथ-साथ जैविक खेती को लेकर विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47