Advertisement

संत कबीर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा – उनके विचार आज भी प्रासंगिक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

कहा – संत कबीर जी के विचार आज भी समाज को दे रहे हैं नई दिशा

रायपुर, 11 जून 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत शिरोमणि कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने संत कबीर जी को एक महान संत, समाज सुधारक और युग प्रवर्तक बताते हुए कहा कि उनके दोहों और शिक्षाओं ने न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व को प्रेम, एकता और सद्भाव का रास्ता दिखाया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कबीर साहेब जी ने अपने जीवन में सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वासों और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाई और मानवतावादी समाज की नींव रखी। उन्होंने सत्य, अहिंसा, करुणा और परोपकार जैसे मूल्यों को जनमानस में स्थापित किया।

उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायी आज भी संत कबीर के विचारों को आत्मसात कर समाज को एकता और भाईचारे की दिशा में प्रेरित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे कबीर साहेब जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और सामाजिक समरसता को और अधिक सशक्त बनाएं।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47