Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजय रूपाणी जी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजय रूपाणी जी के निधन पर जताया गहरा शोक

रायपुर, 13 जून 2025/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि यह दुर्घटना संपूर्ण राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विजय रूपाणी जी का जीवन सादगी, सरलता और जनसेवा को समर्पित रहा। वे एक कुशल, निष्ठावान और कर्मठ राजनेता थे, जिनका कार्य सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने भारतीय राजनीति में अपनी विनम्रता और सेवाभाव से एक विशिष्ट स्थान बनाया।

मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।



file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47