Advertisement

छत्तीसगढ़: 17 जून से शुरू होगी विज्ञान सहायक शिक्षक समायोजन काउंसिलिंग, 2621 पदों पर होगा समायोजन

17 जून से रायपुर में शुरू होगी सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) समायोजन काउंसिलिंग

2621 बी.एड.धारकों को मिलेगा विज्ञान सहायक शिक्षक के रूप में नियुक्ति का अवसर

रायपुर, 13 जून 2025/छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने सेवा से समाप्त किए गए बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को एक बड़ी राहत दी है। विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार इन शिक्षकों को सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के रिक्त पदों पर समायोजित किया जाएगा।

इस समायोजन प्रक्रिया के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 जून से 26 जून 2025 तक शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित की जाएगी। कुल 2621 रिक्त पदों के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से 2621 योग्य अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है।

🔹 काउंसिलिंग की प्रमुख बातें:

  • तिथि: 17 से 26 जून 2025

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
  • स्थान: शासकीय शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर, रायपुर

  • अभ्यर्थियों की संख्या: 2621

  • रिक्त पद: 2621 (राज्य के 29 जिलों में)

  • प्रतिदिन की व्यवस्था:

    • प्रथम पाली: 150 अभ्यर्थी

    • द्वितीय पाली: 150 अभ्यर्थी

    • कुल: प्रतिदिन 300 अभ्यर्थी

📝 दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ने समस्त अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित काउंसिलिंग स्थल पर उपस्थित होने की अपील की है।

अभ्यर्थियों की सूची और अन्य जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47