
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
लोकवाणी का प्रसारण आज विकास का नया दौर विषय पर होगी बात
प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 19 वीं कड़ी का प्रसारण 11 जुलाई रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार विकास का नया दौर विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।












