Advertisement

नक्सलियों की बर्बरता : सरेंडर नक्सली के परिवार के 3 लोगों की हत्या…12 को बनाया बंधक

बीजापुर।  जिले में नक्सलियों ने मंगलवार की शाम सरेंडर नक्सली के परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी है। 7 ग्रामीणों को बेदम पीटा है, जबकि कुछ लोगों का अपहरण कर अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल, पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।

दरअसल, यह घटना नक्सल प्रभावित पेद्दाकोरमा गांव की है। आज शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच भारी संख्या में नक्सली पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सरेंडर नक्सली दिनेश मोडियम के रिश्तेदार झिंगु मोडियम, सोमा मोडियम और अनिल माड़वी की हत्या कर दी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी जुटा रही पुलिस

इस गांव के करीब 7 ग्रामीणों को बुलाकर उनकी बेदम पिटाई की गई। फिलहाल सूत्रों के हवाले से खबर है। मामले की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। ASP चंद्रकांत गवर्णा ने दैनिक भास्कर से कहा कि, जानकारी जुटा रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47