Advertisement

बलरामपुर: तीन दिन से लापता युवक का शव कनहर नदी में मिला, आत्महत्या की आशंका

बलरामपुर: तीन दिन से लापता युवक का शव कनहर नदी में मिला, आत्महत्या की आशंका

बलरामपुर, 7 जुलाई 2025| बलरामपुर जिले के विजयनगर क्षेत्र के ग्राम भला निवासी 19 वर्षीय विशाल कुशवाहा का शव तीन दिन बाद आज कनहर नदी में बरामद किया गया। विशाल तीन दिन पहले अपने घर से लापता हो गया था।

परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही खोजबीन के बाद, सोमवार को चिनिया नदी के तट पर उसका शव मिला। परिजनों ने बताया कि विशाल का अपने चाचा के साथ कुछ पारिवारिक विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद उसने गुस्से में अपना मोबाइल पटक दिया था और अपनी बुलेट मोटरसाइकिल कनहर नदी के तट पर छोड़कर संभवतः नदी में छलांग लगा दी थी। उसकी बाइक घटनास्थल से बरामद कर ली गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस को आशंका है कि युवक ने आत्महत्या की है। विजयनगर पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विशाल की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है।

मृतक का विवरण:

  • नाम: विशाल कुशवाहा
  • पिता का नाम: रामविचार कुशवाहा
  • उम्र: 19 वर्ष
  • निवास: ग्राम भला, पोस्ट विजयनगर, जिला बलरामपुर
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47