Advertisement

बलरामपुर: 3 दिन से लापता युवक विशाल कुशवाहा का शव मिला, नम आंखों से दी गई विदाई

3 दिन से लापता युवक विशाल कुशवाहा का शव मिला, नम आंखों से क्षेत्रवासियों ने दी अंतिम विदाई

📍 रिपोर्ट: प्रदेश ख़बर संवाददाता, बलरामपुर

बलरामपुर 07/07/2025। जिले के विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भला निवासी विशाल कुशवाहा (उम्र 19 वर्ष) का शव आज कनहर नदी से बरामद किया गया। वह बीते तीन दिनों से लापता था। शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान विशाल कुशवाहा पिता राम विचार कुशवाहा के रूप में हुई है, जो ग्राम भला, पोस्ट विजयनगर, जिला बलरामपुर का निवासी था। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में अंतिम विदाई में शामिल हुए और नम आंखों से विशाल को अंतिम विदाई दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

डॉक्टर की प्रारंभिक पीएम रिपोर्ट के अनुसार, युवक की संभवत: मृत्यु पानी में डूबने से हुई है, लेकिन अंतिम पुष्टि के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) जांच रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कस्टडी में लेकर विधिवत पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक के बारे में:

  • नाम: विशाल कुशवाहा

  • उम्र: 19 वर्ष

  • पिता का नाम: राम विचार कुशवाहा

  • निवास: ग्राम भला, पोस्ट विजयनगर, पुलिस चौकी विजयनगर, जिला बलरामपुर

घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, युवक का कुछ दिन पहले पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकला था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47