Advertisement

जिले के 21 हजार से अधिक किसानों को हुआ 49 करोड़ 86 लाख रुपये का कृषि ऋण वितरण

जिले के 21 हजार से अधिक किसानों को हुआ 49 करोड़ 86 लाख रुपये का कृषि ऋण वितरण

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर/11 जुलाई 2021/जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा जिले की आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से लगातार कृषि ऋण का वितरण किया जा रहा है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी गिरजा शंकर साहू ने बताया कि अब तक जिले में 21462 किसानों को 49 करोड़ 86 लाख रुपये का अल्पकालीन कृषि ऋण जिसमें नकद ऋण,खाद बीज और वर्मी कम्पोस्ट खाद शामिल है। पिछले साल तक इसी अवधि में 19 हजार किसानों को 43 करोड़ का ऋण वितरण किया गया था इस लिहाज से पिछले साल की तुलना में इस साल 2 हजार से अधिक किसानों को 7 करोड़ रुपये का अधिक ऋण वितरण किया गया है। जिले में रासायनिक खाद का लक्ष्य 19000 मेट्रिक टन है जिसके विरुद्ध 14955 टन (79प्रतिशत) तथा भंडारण के विरुद्ध 12784 टन (86प्रतिशत) खाद का वितरण किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से विक्रय किया जा चुका है इसी प्रकार राज्य बीज निगम से प्राप्त 4846 क्विन्टल धान बीज के विरुद्ध 2545 क्विंटल धान बीज का वितरण किया जा चुका है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अभी लगातार यूरिया,डीएपी तथा एनपीके की रैक लगातार लग रही हैं तथा यथासंभव जिले में जुलाई माह के अंत तक सभी प्रकार की खाद का शत प्रतिशत भंडारण कर लिया जाएगा।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47