गरियाबंद में 88 सहायक शिक्षक विज्ञान नियुक्त, प्रयोगात्मक शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

गरियाबंद, 8 जुलाई 2025 – छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर, गरियाबंद जिले के तीन अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में 88 सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। कलेक्टर बी.एस. उइके ने मंगलवार सुबह अपने दफ्तर में 10 नए चुने गए शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से ये नियुक्ति पत्र सौंपे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

 

विज्ञान शिक्षा को मिलेगी नई दिशा

 

इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि ये नए शिक्षक विद्यार्थियों को विज्ञान की प्रायोगिक जानकारी सरल और मजेदार तरीके से दें, ताकि उनमें विज्ञान के प्रति गहरी दिलचस्पी और समझ विकसित हो सके। उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल रोजगार के अवसर पैदा करेगी, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को भी बढ़ाएगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

 

शिक्षकों ने जताया आभार

 

नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों ने राज्य शासन और जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों को बेहतर प्रायोगिक विज्ञान शिक्षा देने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।