Advertisement

गौधाम योजना पर कांग्रेस का सवाल – 10 रुपये में पशुओं को कौन सा चारा मिलेगा?

गौधाम योजना पर कांग्रेस का सवाल – 10 रुपये में पशुओं को कौन सा चारा मिलेगा?

छत्तीसगढ़ में गौधाम योजना पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा। वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूछा – 10 रुपये प्रतिदिन में पशुधन को भरपेट चारा कैसे मिलेगा, जबकि बाजार में पशु आहार की कीमत 40-50 रुपये किलो है।

रायपुर, 10 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने गौधाम योजना पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार पर पशुधन के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार ने प्रति पशुधन प्रतिदिन केवल 10 रुपये चारा के लिए तय किया है। उन्होंने सवाल किया कि 10 रुपये में कौन सा पशु आहार मिलेगा, जबकि बाजार में खल्ली, चुन्नी और भूसी की कीमत 40 से 50 रुपये प्रति किलो है और एक पशु को रोजाना 12 किलो से अधिक आहार की आवश्यकता होती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धनंजय सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने गौधाम योजना का ऐलान तो किया, लेकिन इसके निर्माण के लिए कोई राशि स्वीकृत नहीं की। उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार ने 10,000 से अधिक गोठान बनाए थे, जिनमें से 7,000 से अधिक आत्मनिर्भर थे और महिला स्व-सहायता समूह संचालित करते थे। अब भाजपा सरकार इन सरकारी जमीनों पर निजी संस्थाओं को बसाने की योजना बना रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने गोठानों में ताले लगा दिए, जिसके चलते पशुधन सड़कों पर भटकने को मजबूर हुआ, पशु तस्करी की घटनाएं बढ़ीं और दुर्घटनाओं में कई पशुओं की मौत हुई। ठाकुर ने आरोप लगाया कि यह गौ हत्या के समान महापाप है, जिसके लिए भाजपा जिम्मेदार है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47