Advertisement

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 25 सप्ताह तक पूरे प्रदेश में होगा सांस्कृतिक उत्सव

रायपुर, 15 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। यह महोत्सव 15 अगस्त 2025 से शुरू होकर 6 फरवरी 2026 तक पूरे 25 सप्ताह तक प्रदेशभर में हर्षोल्लास और जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव केवल शासकीय आयोजन नहीं बल्कि पूरे प्रदेशवासियों का महोत्सव है। इसमें हर वर्ग, हर समाज और हर उम्र के लोगों की सक्रिय भागीदारी होगी। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ का गठन संभव हुआ और पिछले 25 वर्षों में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रजत महोत्सव के दौरान बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे पारंपरिक आयोजन होंगे। कृषि, शिक्षा, उद्योग और संस्कृति में हुई प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण है।

शुभारंभ कार्यक्रम में रजत महोत्सव विशेषांक पुस्तक, लोगो और वेब पोर्टल का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर अनेक मंत्री, विधायक, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, संस्कृति विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47