Advertisement

स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर राजीव भवन में हुआ ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर राजीव भवन में हुआ ध्वजारोहण

अंबिकापुर, 15 अगस्त 2025।स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा के कार्यालय राजीव भवन में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सहप्रभारी सुश्री जरीता लैतफलांग के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

कांग्रेस पार्टी में ध्वजारोहण से संबंधित सभी परंपराओं का निर्वहन कांग्रेस सेवादल करता है। इसी परंपरा के तहत सेवादल के शहर जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार और महिला सेवादल की शहर जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

ध्वजारोहण के उपरांत कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री दीपक बैज का संदेश AICC सदस्य श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं को पढ़कर सुनाया। अपने संदेश में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा:

> “स्वतंत्रता के बाद नेहरू जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने देश को स्वावलंबी और लोकतांत्रिक बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन विगत 11 वर्षों से केंद्र की भाजपा सरकार ने इस पर गंभीर आघात पहुँचाया है। भाजपा चुनाव आयोग के माध्यम से वोट चोरी कर सत्ता पर काबिज हो रही है, जो मतदाताओं के अधिकार और लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है।”

प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि राज्य की भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, डॉ. अजय तिर्की, मधु सिंह, द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, मो. इस्लाम, ब्रम्हाशंकर सिंह, विमलेश सिंह, रामविनय सिंह, जग्गनाथ कुशवाहा, सत्येंद्र तिवारी, मधु दीक्षित, दुर्गेश गुप्ता, सीमा सोनी, इंद्रजीत सिंह धंजल, संध्या रवानी, विनीत जायसवाल, अनिल सिंह, अतुल तिवारी, अनूप मेहता, जमील खान, नरेंद्र विश्वकर्मा, विकल झा, प्रीति सिंह, अमित तिवारी, चंद्र प्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, सोहन जायसवाल, गोपाल केसरवानी, विनोद सिंह, अशोक सिंह, कलिम खान, लुकस लकड़ा, बालेश्वर तिर्की, विष्णु सिंह देव, शुभम जायसवाल, सतीश बारी, दिनेश कुमार शर्मा, सुधांशु गुप्ता, रोशन कन्नौजिया, काजू खान, विनोद शर्मा, आलोक सिंह, अवोनाश कुमार, संजय सिंह, पप्पन सिन्हा, शिवेश सिंह, अमित सिन्हा, अमित मिंज, नवनीत तिवारी, नितिन तिर्की, दीपक मिश्रा, अमित वर्मा, शिवांशु गुप्ता, तरणराज बाबरा, जवाहर सोनी, इमरान सिद्दीकी, अंकित जायसवाल, जेनेबिब कुजूर, रूबी जैन, साधना कश्यप, गीता प्रजापति, रूही गजाला, संगीत मिंज, उर्मिला कुशवाहा, मोमिना खातून, गीता रजक, मंजू सिंह, रजनी महंत, अनिता सिन्हा, शकीला सिद्धकी, अनुराधा दास, अनुराधा सिंह, सावित्री सारथी, हीरो बड़ा, पूनम सोनी, चंचला शांडिल्य, हमीदा बानो, निधि केरकेट्टा, सुरेंद्र गुप्ता, संजर नवाज, बाबू सोनी, प्रिंस विश्वकर्मा, सतीश यादव, आकाश यादव, दीपक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47