Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों संग मनाई जन्माष्टमी | नन्हें बाल गोपालों से गुलजार हुआ मुख्यमंत्री निवास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नन्हें बाल गोपालों के संग मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी

नन्हें बालगोपालों की अठखेलियों से गुलजार हुआ मुख्यमंत्री निवास

रायपुर, 16 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। छोटे-छोटे बालगोपालों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर अपनी अठखेलियों और मनमोहक अदाओं से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

मुख्यमंत्री निवास को फूलों और रंगीन रोशनियों से सजाया गया था। भक्ति और उल्लास से भरे इस माहौल में बच्चों ने कृष्ण-लीला की झांकियां और प्रसंग प्रस्तुत किए। उनकी मासूमियत और भावपूर्ण अभिनय ने उपस्थित जनों का दिल जीत लिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं विकास की कामना की। उन्होंने कहा—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

“भगवान श्रीकृष्ण की लीला हमें धर्म, नीति और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देती है। छत्तीसगढ़ की जनता की मेहनत और आस्था से प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। हमारा संकल्प है कि भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ को न्याय, सद्भाव और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।”

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेहपूर्वक चॉकलेट, शिक्षण सामग्री और प्रसाद भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं बल्कि नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, मितुल कोठारी, सुनील पिल्ले, मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47