Advertisement

सरगुजा पुलिस की चेतावनी: 7 ट्रेंडिंग APK फ्रॉड से बचें, जानें सुरक्षित रहने के उपाय

ट्रेंडिंग APK फ्रॉड से रहें सतर्क, सरगुजा पुलिस की चेतावनी

अम्बिकापुर, 26 अगस्त 2025/ डिजिटल सुविधाओं के बढ़ते दौर में साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। सरगुजा पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि नकली APK फाइल्स (मोबाइल ऐप्स) के माध्यम से लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। इन फाइल्स के जरिए मोबाइल में वायरस और मालवेयर इंस्टॉल होकर बैंकिंग डिटेल्स, UPI पिन और निजी जानकारी चोरी की जा रही है।

पुलिस द्वारा चिन्हित 7 बड़े APK फ्रॉड

  1. Gas Connection APK Fraud – नकली गैस कनेक्शन ऐप से ठगी।

  2. Online Car Rental APK Fraud – कार बुकिंग के नाम पर एडवांस पेमेंट लेकर धोखाधड़ी।

  3. E-SIM Activation APK Fraud – फर्जी ऐप से ई-सिम एक्टिवेशन के जरिए मोबाइल डेटा एक्सेस।

  4. Hospital Appointment APK Fraud – अस्पताल अपॉइंटमेंट के नाम पर डेटा चोरी और पेमेंट फ्रॉड।

  5. Banking APK Fraud – बैंकिंग सर्विसेज से जुड़े फर्जी ऐप्स के जरिए UPI/नेट बैंकिंग डिटेल्स चोरी।

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
  6. Wedding Invitation APK Fraud – शादी का निमंत्रण बताकर भेजे गए APK से मोबाइल हैक।

  7. Traffic Challan/Vahan Parivahan APK Fraud – फर्जी चालान ऐप्स से भुगतान के नाम पर ठगी।

बचाव के उपाय – पुलिस की अपील

  • किसी भी अज्ञात लिंक/व्हाट्सएप/ईमेल से ऐप डाउनलोड न करें।

  • हमेशा केवल Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप इंस्टॉल करें।

  • किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले URL की जांच करें।

  • बैंकिंग, गैस, कार रेंटल, अस्पताल या सरकारी सेवाओं से जुड़े कार्यों के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का उपयोग करें।

  • मोबाइल में एंटीवायरस और सिक्योरिटी अपडेट हमेशा सक्रिय रखें।

शिकायत कहां करें?

यदि आप ठगी का शिकार होते हैं तो तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47