Advertisement

सरगुजा की खुशबू गुप्ता का राष्ट्रीय नेटबॉल सीनियर प्रतियोगिता में चयन | छत्तीसगढ़ टीम का हिस्सा

राष्ट्रीय नेटबॉल सीनियर प्रतियोगिता में सरगुजा की खुशबू गुप्ता का चयन

छत्तीसगढ़ टीम का हिस्सा बनकर करेंगी राज्य का प्रतिनिधित्व, हरियाणा में 28 से 31 अगस्त तक होगी चैंपियनशिप

अंबिकापुर, 26 अगस्त 2025। सरगुजा जिले की होनहार खिलाड़ी खुशबू गुप्ता ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। हरियाणा में आयोजित होने जा रही 4वीं फास्ट फाइव सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए उनका चयन छत्तीसगढ़ महिला टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता 28 से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित होगी।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि खुशबू गुप्ता प्रतिदिन गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल ग्राउंड में कड़ी मेहनत और अभ्यास करती हैं। उन्होंने पूर्व में भी नेटबॉल में सरगुजा को कई उपलब्धियां दिलाई हैं। अब राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ टीम में शामिल होकर राज्य का गौरव बढ़ाएंगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चयनित खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ट्रैकसूट और किट वितरित किए गए। इस अवसर पर खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान, एसएस बघेल तथा नेटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजेश राठौर उपस्थित रहे।

नेटबॉल संघ सरगुजा के सचिव रजत सिंह और पदाधिकारी सौरभ सिन्हा, गौरव सिंह बिट्टू, के.पी. सिंह, निशांत सिंह गोल्डी, हिमांशु जायसवाल, प्रिया जायसवाल सहित जिला नेटबॉल संघ व बास्केटबॉल संघ परिवार ने खुशबू गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47