Advertisement

प्रथम सरगुजा आगमन पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का होगा भव्य स्वागत, तैयारियों को अंतिम रूप

प्रभार ग्रहण पश्चात प्रथम सरगुजा आगमन पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का होगा भव्य स्वागत

“सरगुजा को कैबिनेट मंत्री देकर पार्टी ने बढ़ाया गौरव : भारत सिंह सिसोदिया”

अंबिकापुर, 26 अगस्त 2025।
भारतीय जनता पार्टी सरगुजा की संकल्प भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रथम सरगुजा आगमन पर होने वाले भव्य स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में तय किया गया कि 28 अगस्त को प्रातः 11 बजे सरगुजा बॉर्डर तारा से लेकर उदयपुर, लखनपुर होते हुए दोपहर 4 बजे संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर पहुंचने तक मंत्री अग्रवाल का भव्य स्वागत किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन और समुदाय बड़ी संख्या में शामिल होकर अभिनंदन करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि “सरगुजा को कैबिनेट मंत्री देकर पार्टी ने जिले का मान-सम्मान बढ़ाया है। अब प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि मंत्री जी के स्वागत को ऐतिहासिक बनाया जाए।”

स्वागत की रूपरेखा बताते हुए जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने कार्यकर्ताओं से उत्साहपूर्वक भागीदारी का आह्वान किया।
बैठक का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, प्रशांत त्रिपाठी, विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल, विद्यानंद मिश्रा, संतोष दास, निश्चल प्रताप सिंह, अभिषेक शर्मा, मनोज गुप्ता, रूपेश दुबे, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी, दूधनाथ गोस्वामी, संजीव वर्मा, शानू कश्यप, मनोज सोनी, अजय सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57