Advertisement

बस्तर बाढ़ त्रासदी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मांग – 10 लाख मुआवजा और विशेष राहत पैकेज की घोषणा हो

बस्तर बाढ़ त्रासदी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मांग – 10 लाख मुआवजा और विशेष राहत पैकेज की घोषणा हो

बस्तर में 100 साल की सबसे बड़ी बाढ़ से तबाही के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विशेष राहत पैकेज और पक्के मकानों के लिए 10 लाख तक मुआवजे की मांग की। मुख्यमंत्री के दौरे को बताया खानापूर्ति 

रायपुर, 2 सितम्बर 2025 | संवाददाता।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बस्तर में आई तबाही को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में हुई भीषण बारिश ने बस्तर को तबाह कर दिया है। यह मंजर पिछले 100 साल में कभी नहीं देखा गया। सड़कें, पुल-पुलिया, खेत, घर सब बह गए हैं। लोगों की रोजी-रोटी खत्म हो गई है।

दीपक बैज ने बताया कि उन्होंने तीन दिनों तक दंतेवाड़ा और अन्य प्रभावित इलाकों का दौरा किया और दर्जनों गांवों में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री अपर्याप्त है, कई लोगों तक अब तक मदद नहीं पहुंची।

कांग्रेस अध्यक्ष की मांगें:

1️⃣ प्रभावित परिवारों को तत्काल 50,000 रुपये की राहत और 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

2️⃣ बस्तर के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

3️⃣ टूटे हुए मार्गों और पुल-पुलियों की मरम्मत कर आवागमन बहाल किया जाए।

4️⃣ बिजली व्यवस्था तुरंत ठीक की जाए।

5️⃣ स्कूली बच्चों को कॉपी, किताब, ड्रेस उपलब्ध करवाई जाए।

दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा केवल खानापूर्ति रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ने सिर्फ कुछ प्रभावितों को राहत चेक और फटी हुई साड़ियां दीं। शिकायत करने पर एक पीड़ित को थाने में तीन घंटे बैठाया गया। उन्होंने कहा कि पक्के मकानों के लिए केवल ₹1.20 लाख और कच्चे मकानों के लिए ₹10 हजार मुआवजे की घोषणा अपर्याप्त है। इसे क्रमशः ₹10 लाख और ₹5 लाख किया जाना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी राहत सामग्री भेजने की तैयारी कर रही है।

भाजपा पर पलटवार:

भाजपा महिला मोर्चा के विरोध पर दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी या उनकी माता के लिए कोई अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया। जिस युवक ने गाली दी, उसकी नजदीकियां भाजपा नेताओं से हैं और उसके फोटो भाजपा नेताओं के साथ वायरल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीति में स्तरहीन भाषा का प्रयोग भाजपा ने शुरू किया था।

इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47