राहुल टिकरिया विवाद पर कांग्रेस का पलटवार: आरोप पार्टी ने नहीं, रिश्तेदार ने लगाए – सुशील आनंद शुक्ला

राहुल टिकरिया विवाद पर कांग्रेस का पलटवार: आरोप पार्टी ने नहीं, रिश्तेदार ने लगाए – सुशील आनंद शुक्ला

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सफाई दी। कांग्रेस ने कहा कि आरोप उनके चाचा ने लगाए हैं, न कि पार्टी ने। राहुल टिकरिया पर भाजपा कार्रवाई करे – सुशील आनंद शुक्ला।

✔ राहुल टिकरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर आरोप लगाया

✔ कांग्रेस बोली – आरोप पार्टी ने नहीं, उनके चाचा ने लगाए

✔ आरोप से जुड़े ऑडियो और पत्र वायरल, कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं

✔ सुशील आनंद शुक्ला ने कहा – टिकरिया नैतिकता दिखाएं और इस्तीफा दें

✔ कांग्रेस का सवाल – भाजपा ऐसे नेता पर क्या कार्रवाई करेगी?

रायपुर, 2 सितम्बर 2025 | संवाददाता| भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा बयान दिया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राहुल टिकरिया आरोपों की सफाई के नाम पर कांग्रेस पर झूठा आरोप लगा रहे हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कांग्रेस का दावा:

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा – “राहुल टिकरिया पर आरोप कांग्रेस ने नहीं, उनके चाचा ने लगाए हैं। वायरल ऑडियो और पत्र उनके रिश्तेदार के हैं, इसमें कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं है। कांग्रेस ने न तो कोई फोटो, न ही कोई पत्र वायरल किया।”

उन्होंने कहा कि राहुल टिकरिया अपने चाचा द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दें। कांग्रेस का नाम लेकर वे अपने अपराध से नहीं बच सकते।

नैतिकता पर सवाल:

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा – “राहुल टिकरिया ने रिश्तों को कलंकित किया है। यह सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है। अगर उनमें नैतिकता है, तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें।”

कांग्रेस ने भाजपा पर भी सवाल उठाते हुए कहा – “जो पार्टी खुद को पार्टी विथ डिफरेंस कहती है, क्या यही उसका चाल, चरित्र और चेहरा है? भाजपा राहुल टिकरिया पर तत्काल कार्रवाई करे।”