Advertisement

चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान चलाया

चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक इंटेंसिफाईड आईईसी कैंपेन जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

अंबिकापुर/भाटापारा। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, नई दिल्ली के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारत वर्ष में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक इंटेंसिफाईड आईईसी कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी, अंबिकापुर द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा के तहत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यह आयोजन परियोजना निदेशक मंगल पांडेय के मार्गदर्शन एवं परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम क्रमशः शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी, मयूर शिशु मंदिर भाटापारा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिंदोला, बलौदाबाजार-भाटापारा में संपन्न हुए।

मयूर शिशु मंदिर भाटापारा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल अस्पताल भाटापारा से आईटीसी काउंसलर फरहत मिर्जा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को एचआईवी/एड्स के संक्रमण और बचाव के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर जागरूकता प्रसार से संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में संबोधित करते हुए परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह ने संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया और कहा कि एचआईवी संक्रमण फैलने के चार प्रमुख कारण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इन कारणों और उनके बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एचआईवी/एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम, 2017 संक्रमित व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा करता है। यह अधिनियम 10 सितंबर 2018 से लागू है, जिसका उद्देश्य एचआईवी/एड्स से संबंधित भेदभाव को समाप्त करना और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना है। साथ ही विद्यार्थियों को अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1097 पर संपर्क करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में सहयोग

इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी से – प्राचार्य हेमकुमार साहू, प्रीति साह, सुनील कुमार दीवान, रेनू शर्मा, चंद्रकांत बांधे, शोभा शर्मा, रुक्मणी साहू, शुक्ला मैडम

मयूर शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी भाटापारा से – प्रिंसिपल नंदलाल बाजपेयी एवं शिक्षकगण

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिंदोला से – प्रिंसिपल जे. पी. वर्मा

चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी भाटापारा से – काउंसलर सुलोचना देवांगन, आउटरीच वर्कर अनिता लहरे, प्रियंका मेश्राम, धनंजय पटेल, बिंदेश्वरी टंडन, रिंकी देवदास का विशेष योगदान रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47