Advertisement

पुलिस आरक्षक संवर्ग में सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू

भोपाल । प्रदेश सरकार ने पुलिस आरक्षक संवर्ग में सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 7500 पदों पर आरक्षक संवर्ग की सीधी भर्ती के लिए चयन परीक्षा-2025 की अधिसूचना जारी कर दी। इसके अंतर्गत अभ्यर्थी रविवार 15 सितंबर से आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन प्रक्रिया की 29 सितम्बर तक

आवेदन प्रक्रिया की 29 सितम्बर तक पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। मंडल ने परीक्षा की तारीख भी तय कर दी। 30 अक्टूबर से प्रदेश के 11 प्रमुख शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे, जिसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन रखे गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 

प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करना

भर्ती से जुड़ी गाइडलाइन भी मंडल की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती करने के पीछे असल वजह यह है कि 2028 में सिंहस्थ होना है। उसके लिए प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करना है। अगले 3 वर्षों के भीतर प्रदेश में 22 हजार 500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती की जाएगी। पहले चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें 7500 पद भरे जाएंगे। जबकि अगले दो चरणों की भर्ती के लिए जल्द ही गठित होने वाले पुलिस भर्ती बोर्ड जिम्मेदार होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47