Advertisement

महिला कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर लिया संकल्प, समाज में महिलाओं की सशक्त आवाज़ बनेगी

महिला कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर लिया संकल्प – “आधी आबादी की सशक्त आवाज़ बनेगी महिला कांग्रेस”

अम्बिकापुर। जिला महिला कांग्रेस ने आज अपना स्थापना दिवस उत्साह और संकल्प के साथ मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पौधा रोपण किया गया।

स्थापना दिवस पर आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही महिलाओं को राजनीति और समाज में अधिक प्रतिनिधित्व दिलाने की रणनीति भी तय की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने की। उन्होंने कहा कि “महिला कांग्रेस समाज की आधी आबादी की सशक्त आवाज है। हमारा संकल्प है कि महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भागीदारी को और मज़बूत किया जाए। आने वाले समय में महिला कांग्रेस घर-घर तक पहुंचेगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेगी।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने आगे बताया कि आगामी महीनों के लिए सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों का कैलेंडर तैयार किया गया है, जिसमें जनजागरूकता अभियान, महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम और संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। मुख्य रूप से सीमा सोनी, रूबी सिद्दीकी, शकीला सिद्दीकी, गीता प्रजापति, रूबी जैन, असगरी सिद्दीकी, नुजहत फातिमा, रश्मि सोनी, शालिनी अग्रवाल, साधना कश्यप, सपना सिन्हा, ममता सिंह, शमशाद सरोज, बेगम मोमिना, अंजु चन्द्रवंशी, रूही गजल, प्रीति सिंह, संगीता मिन्ज सहित अन्य महिलाएं शामिल हुईं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47