Advertisement

‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ अभियान की रायगढ़ से शुरूआत, सचिन पायलट बोले- लोकतंत्र खतरे में

‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ अभियान की रायगढ़ से शुरूआत, सचिन पायलट बोले- लोकतंत्र खतरे में

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रायगढ़ से ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ अभियान की शुरुआत की। सचिन पायलट और दीपक बैज ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनजागरण का आह्वान किया।

रायपुर/रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ अभियान की रायगढ़ से भव्य शुरुआत की। तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की उपस्थिति में हुई। रायगढ़ में हस्ताक्षर अभियान, वोटर अधिकार यात्रा और जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद अगला चरण कोरबा में मशाल रैली के रूप में होगा।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि यदि नैतिकता है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राहुल गांधी के लगाए गए आरोपों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पायलट ने कहा कि बिहार में लाखों मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए और जब राहुल गांधी ने सवाल उठाया, तो जवाब भाजपा प्रवक्ताओं ने दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग के गठजोड़ से लोकतंत्र को खतरा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ अभियान के माध्यम से पूरे देश में शंखनाद किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा वोट चोरी कर सत्ता में बनी है और अब इसे जन-जन तक बेनकाब करना कांग्रेस का लक्ष्य है।

इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत, उमेश पटेल, विजय जांगिड़, जरिता लैतफलांग, मोहन मरकाम और देवेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रायगढ़ में वोट अधिकार यात्रा सत्ती गुड़ी चौक से शुरू होकर विभिन्न चौकों से होती हुई स्टेशन चौक पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’’ के नारे गूंजते रहे।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी, जल-जंगल-जमीन के मुद्दों पर उदासीनता और कानून-व्यवस्था की बदहाली के आरोप लगाए। रायगढ़ में हाल ही में हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या को उन्होंने बदहाल व्यवस्था का उदाहरण बताया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47