Advertisement

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री आवास योजना से गंगाबाई का पक्का मकान का सपना हुआ साकार

पक्के मकान का सपना हुआ साकार: प्रधानमंत्री आवास योजना ने दी गंगाबाई को नई उम्मीद

📍 रायपुर/19 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने कोण्डागांव जिले के फ़रसगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत जुगानीकलार की गंगाबाई को पक्के घर का सपना साकार करने की नई उम्मीद दी है।

गंगाबाई के पास एक एकड़ ज़मीन है, जिस पर वह खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। निश्चित आय का कोई दूसरा साधन नहीं होने के कारण घर बनाना उनके लिए असंभव सा लग रहा था। बरसात के मौसम में कच्चे घर की छत से टपकता पानी और नमी से भरा वातावरण उनके परिवार के लिए दुख और असुरक्षा का कारण बना हुआ था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

परिवार की यह मुश्किल तब बदली जब पंचायत सचिव और रोजगार सहायक ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके नाम से आवास स्वीकृत हुआ है। वर्ष 2024-25 में स्वीकृत इस आवास के लिए गंगाबाई को तीन किस्तों में 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि मिली। साथ ही मनरेगा मजदूरी की राशि भी समय-समय पर खाते में पहुंची, जिससे ईंट, गिट्टी और सीमेंट जैसी निर्माण सामग्री जुटाना आसान हुआ।

कुछ ही महीनों की मेहनत और इंतज़ार के बाद गंगाबाई का सपना साकार हो गया। अब उनका परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन बिता रहा है। उनके घर को गैस कनेक्शन, बिजली, नल-जल योजना, शौचालय और मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना जैसी सुविधाएँ भी मिल रही हैं। गंगाबाई ने पक्का घर दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47