Advertisement

सरगुजा संभाग के श्रद्धालु अयोध्याधाम रवाना – मंत्रियों ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

सरगुजा संभाग के श्रद्धालु अयोध्याधाम रवाना – मंत्रियों ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से 850 श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्याधाम रवाना। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। अब तक 29 हजार श्रद्धालु योजना का लाभ ले चुके।

रायपुर, 24 सितंबर 2025/ प्रभु श्रीरामलला के दर्शन हेतु सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं का जत्था आज अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्याधाम के लिए रवाना हुआ। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला अयोध्याधाम दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक 29 हजार से अधिक श्रद्धालु निःशुल्क अयोध्या यात्रा कर चुके हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंत्रियों ने श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक सफर नहीं बल्कि हमारी आस्था, भक्ति और संस्कृति से गहराई से जुड़ने का अवसर है।
श्रद्धालुओं में अयोध्या धाम की यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि आज उनके जीवन का बड़ा सपना पूरा होने जा रहा है।

सरगुजा के तमन्ना और जशपुर के रतन प्रसाद यादव ने बताया कि सरकार द्वारा ठहरने, खाने-पीने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था से उन्हें बहुत सुविधा मिल रही है। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47