Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गांधी और शास्त्री की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री साय ने गांधी और शास्त्री को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर, 03 अक्टूबर 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के हृदय स्थल आजाद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और शास्त्री चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी जी के सिद्धांत और आदर्श याद करते हुए उनकी स्वच्छता और समाज सुधार के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी और उनके संदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान स्वतंत्र भारत के निर्माण और राष्ट्रीय विकास में अविस्मरणीय है। सत्य, सादगी और अनुशासन से भरे शास्त्री जी ने किसानों और जवानों की शक्ति को राष्ट्र की असली ताकत बताया और “जय जवान – जय किसान” के नारे के माध्यम से देश को आत्मनिर्भरता और परिश्रम के मार्ग पर अग्रसर किया।

इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47