Advertisement

1 नवंबर का इतिहास: छत्तीसगढ़ राज्य का गठन, कर्नाटक को नया नाम और कई ऐतिहासिक घटनाएं

1 नवंबर का इतिहास: छत्तीसगढ़ राज्य का गठन, कर्नाटक को नया नाम और कई ऐतिहासिक घटनाएं

नई दिल्ली। देश-दुनिया के इतिहास में 1 नवंबर की तारीख कई ऐतिहासिक घटनाओं की साक्षी रही है। इसी दिन वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था और अजीत जोगी राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे। इसके साथ ही 1956 में कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना हुई थी तथा मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक कर दिया गया था।

इतिहास के पन्नों में झांकें तो इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • 1755 – पुर्तग़ाल की राजधानी लिस्बन में आए भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
  • 1765 – ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
  • 1800जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
  • 1858 – भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन सरकार के अधीन हुआ, अब वायसराय की नियुक्ति शुरू हुई।
  • 1881कलकत्ता में ट्राम सेवा स्यालदाह और अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई।
  • 1913 – स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने सैन फ्रांसिस्को में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
  • 1922ओटोमन साम्राज्य का अंत हुआ, सुल्तान महमूद छठे को बहिष्कृत किया गया।
  • 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटिश सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।
  • 1950 – भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बना।
  • 1952जय नारायण व्यास ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • 1954 – फ़्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करैकल, माहे और यानोन भारत को सौंपे गए।
  • 1956कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश राज्य बने; मध्य प्रदेश का गठन भाषा के आधार पर हुआ; दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश बना।
  • 1966हरियाणा राज्य की स्थापना हुई।
  • 1972कांगड़ा ज़िले को विभाजित कर ऊना और हमीरपुर बनाए गए।
  • 1973मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
  • 1974संयुक्त राष्ट्र ने सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • 1979बोलिविया में सेना ने सत्ता पर कब्जा किया।
  • 1995 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ब्राउन संशोधन पारित कर पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने की मंजूरी दी।
  • 1998ढाका में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर विल्स मिनी विश्व कप जीता।
  • 2000छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ, अजीत जोगी पहले मुख्यमंत्री बने
  • 2003इराकी हमले में अमेरिकी हेलीकॉप्टर गिरा, 15 सैनिकों की मौत।
  • 2004बेनेट किंग वेस्टइंडीज के पहले विदेशी कोच बने।
  • 2006 – पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शोएब अख्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक साल का डोपिंग प्रतिबंध लगाया।
  • 2007श्रीलंका संसद ने आपातकाल की अवधि बढ़ाई।
  • 2008रिजर्व बैंक ने वडोदरा की SDFC फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।
  • 2010चीन ने दस वर्षों बाद जनगणना की घोषणा की।
  • 2018दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीज़ल वाहनों का पंजीकरण समाप्त किया गया है।

 

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47