Advertisement

छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर बड़ी मुठभेड़: 6 नक्सली ढेर, गृहमंत्री का बयान

छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर बड़ी मुठभेड़: 6 नक्सली ढेर, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

बस्तर। छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले के घने जंगलों में चली इस कार्रवाई में अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के सदस्य भी शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, SZCM (सब-जोनल कमेटी मेंबर) टेक शंकर के मारे जाने की भी सूचना है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे क्षेत्रों में पुलिस और केंद्रीय बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान

मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा—

“अनेक ऑपरेशन प्लान किए गए हैं। लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं। नक्सलियों से अपील है कि वे मुख्यधारा में लौटें और पुनर्वास का रास्ता अपनाएं। पुनर्वासित लोग जेल में अपने बंद रिश्तेदारों से भी इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि जेल से भी पुनर्वास प्रक्रिया को संभव बनाया जाए।”

गृहमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार नक्सल हिंसा समाप्त करने को लेकर आक्रामक रणनीति पर काम कर रही है।


सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी

  • इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन तेज
  • ड्रोन और हाई-टेक सर्विलांस के उपयोग की संभावना
  • फोर्स को सीमा क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश

मुठभेड़ स्थल पर हथियार, कैंप सामग्री और अन्य सामान बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47