Advertisement

मतदाता सूची संशोधन पर टीएस सिंहदेव का आरोप: ‘सूची दूषित, मतदाताओं पर थोप रहे बोझ’

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर कांग्रेस की समीक्षा बैठक: टीएस सिंहदेव बोले—‘सूची दूषित, मतदाताओं पर नहीं थोपें पूरी जिम्मेदारी’

अंबिकापुर। मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (SIR – Special Intensive Revision) को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह-प्रभारी जरीता लैतफलांग ने संयुक्त रूप से प्रभारियों, सांगठनिक पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में लोकसभा, विधानसभा, ब्लॉक प्रभारी, सहप्रभारी तथा सभी संगठनात्मक ब्लॉकों के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि “इसमें कोई संदेह नहीं कि मतदाता सूची दूषित है और इसमें व्यापक सुधार की आवश्यकता है। लेकिन इसका पूरा बोझ मतदाताओं पर डाल देना और प्रक्रिया को जल्दबाजी में करना अनुचित है।” उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र भरने में लोगों को प्रक्रियागत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें राहत मिलनी चाहिए और समयसीमा भी बढ़ाई जानी चाहिए।

सिंहदेव ने यह भी दावा किया कि विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार कुछ चिन्हांकित लोगों के नाम जानबूझकर मतदाता सूची में जुड़ने से रोकने की आंतरिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि “एक विशेष राजनीतिक दल को निर्देश दिए गए हैं कि निश्चित वर्ग के नाम मतदाता सूची में न जुड़ें। उस दल के कार्यकर्ताओं को अभयदान दिया गया है कि आप नाम कटवाइए, ऊपर आपके लोग बैठे हैं।”


जरीता लैतफलांग ने किसानों की समस्याओं का उठाया मुद्दा

प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी जरीता लैतफलांग, जो दो दिनों से सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं, ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कोरिया जिले की यात्रा के दौरान उन्होंने धान खरीदी केंद्रों पर किसानों से SIR प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि कई किसानों तक गणना प्रपत्र पहुंचा ही नहीं है। धान कटाई के कारण किसान BLO से संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं, और बड़ी संख्या में किसान एसआईआर प्रक्रिया से अनभिज्ञ हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि ऐसे सभी पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ना सुनिश्चित किया जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैठक में उन्होंने क्रमवार सभी प्रभारियों से फीडबैक लिया और कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया की निगरानी गंभीरता से कर रही है।


वरिष्ठ नेताओं को बूथ की जिम्मेदारी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सरगुजा जिले के सभी प्रमुख नेताओं को उनके-अपने बूथ की जवाबदेही सौंपी गई है, ताकि SIR प्रक्रिया की निगरानी मजबूत की जा सके।
इसके तहत—

  • टीएस सिंहदेव → बूथ 128 (अंबिकापुर)

  • अमरजीत भगत → बूथ 195 (सीतापुर)

  • आदित्येश्वर शरण सिंहदेव → बूथ 28 (केशवपुर)

  • डॉ. अजय तिर्की → बूथ 46

  • अजय अग्रवाल → बूथ 156

  • जेपी श्रीवास्तव → बूथ 87

  • शफी अहमद → बूथ 111

  • द्वितेंद्र मिश्रा → बूथ 95

  • हेमंत सिन्हा → बूथ 89

  • पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम → बूथ 95 (लुंड्रा)

  • राकेश गुप्ता → बूथ 168
    जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक स्वयं बूथ क्रमांक 119 की जिम्मेदारी संभालेंगे।


14 दिसंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली

बैठक में टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत विशाल रैली आयोजित करेगी।
इस दौरान पूरे देश में करोड़ों मतदाताओं से लिए गए हस्ताक्षरयुक्त मांगपत्र को राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को जनांदोलन का स्वरूप देने की अपील की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47