Advertisement

Chhattisgarh News: शराब पीकर स्कूल आने वाले 6 शिक्षक बर्खास्तगी की तैयारी में

Chhattisgarh News: शराब पीकर स्कूल आने वाले 6 शिक्षक बर्खास्तगी की तैयारी में, सूची शासन को भेजी

छत्तीसगढ़ में स्कूलों में शिक्षकों के शराब के नशे में पहुंचने की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। शिक्षा के मंदिर माने जाने वाले विद्यालयों में अनुशासनहीनता के इन मामलों को लेकर शासन लंबे समय से चेतावनी जारी कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामलों पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। बिलासपुर जिले में पिछले दो महीनों—अक्टूबर और नवंबर—में ही छह सहायक शिक्षकों को मद्यपान कर स्कूल आने के आरोप में निलंबित किया जा चुका है।

बिलासपुर जिले से जिन सहायक शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है, उनकी सूची इस प्रकार है—

  • अभिमन्यु मरकाम, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला विजयपुर, तखतपुर
  • बृजलाल मरावी, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला औरापानी, कोटा
  • विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला सोन, मस्तुरी
  • अनुरंजन कुजुर, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला परसदा, मस्तुरी
  • मनोज कुमार नेताम, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला रहटाटोर, मस्तुरी
  • राजेश्वर सिंह मरावी, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला रहटाटोर, मस्तुरी

लोक शिक्षण संचालालय (DPI) ने जिला शिक्षा अधिकारियों से ऐसे सभी मामलों की विस्तृत सूची मंगाई है, जिसमें शराब पीकर स्कूल में उपस्थित होने वाले शिक्षकों की जानकारी मांगी गई है। बिलासपुर जिले की यह सूची जेडी (संयुक्त संचालक) के माध्यम से शासन को भेज दी गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूत्रों के अनुसार, शासन अब इन मामलों को केवल निलंबन पर नहीं छोड़ना चाहता। विभागीय जांच पूरी होने के बाद इन शिक्षकों की बर्खास्तगी का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, ताकि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन और विश्वसनीयता कायम रखी जा सके।

लगातार बढ़ते मामलों से चिंतित लोक शिक्षण विभाग चाहता है कि ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे अन्य शिक्षकों पर भी स्पष्ट संदेश जाए कि स्कूल समय में शराब सेवन जैसी गंभीर लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बताया जा रहा है कि प्रदेश के अन्य जिलों से भी ऐसी सूचियां मंगाई गई हैं और जांच पूरी होने के बाद बड़े स्तर पर कार्रवाई संभव है। फिलहाल बिलासपुर जिले के ये छह शिक्षक बर्खास्तगी की संभावित सूची में शामिल हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47