Advertisement

धान खरीदी में पारदर्शिता: किसान बोले— मिल रही पूरी सुविधा, 3100 रुपये से खुश

धान खरीदी व्यवस्था पारदर्शी व आसान, किसानों को उपार्जन केन्द्रों में मिल रही सुविधा

किसान गोरेलाल राजवाड़े ने मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीतियों की सराहना की

अम्बिकापुर, 29 नवम्बर 2025। जिले में धान खरीदी प्रक्रिया के तहत विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में किसानों की संतुष्टि स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है। ग्राम पंचायत थोर के किसान गोरेलाल राजवाड़े केशवपुर धान उपार्जन केंद्र में धान बेचने पहुंचे, जहां उन्होंने खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक बताया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

किसान गोरेलाल राजवाड़े ने बताया कि टोकन कटाने में उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। पूरी प्रक्रिया सहज और व्यवस्थित है। उपार्जन केंद्र पहुंचते ही तौल, सेवा और अन्य आवश्यक सुविधाएं तुरंत उपलब्ध हो जाती हैं, जिससे धान खरीदी बिना किसी परेशानी के हो रही है।

उन्होंने पहले टोकन में 46 क्विंटल धान बेचा है। शेष धान की थ्रेसरिंग पूरी होने पर उसे भी बेचने की बात कही।
किसान ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की किसान हितैषी नीति के कारण इस वर्ष किसानों को धान का सर्वाधिक ₹3100 प्रति क्विंटल मूल्य मिल रहा है, जिससे किसानों में उत्साह है और यह आर्थिक मजबूती का बड़ा आधार बन रहा है।

किसान राजवाड़े ने पारदर्शी एवं सरल खरीदी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47